अजीत पार्थ न्यूज बस्ती
जनपद के विशिष्ट संगठन राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ई.राधेश्याम पांडेय नें संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष को पत्र लिखकर महासभा से संबंधित विगत 25 वर्षों में हुए आय-व्यय का ब्यौरा मांगा है।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित राधेश्याम पांडेय के मुताबिक वह विगत 20 वर्षों से सम्पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ संगठन की सेवा में तत्पर हैं और उन्होंने महासभा की निचली ईकाई जिला अध्यक्ष पद पर कार्य करते हुए वर्तमान समय में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद को संभाल रहा हूँ। उनके अनुसार हाल के दिनों में महासभा के प्रति जनपद के प्रबुद्ध वर्ग सहित समाज के अन्य वर्गों के आक्रोश को देखते हुए वर्ष 2002 से लगायत 2026 तक का आय एवं व्यय का संपूर्ण ब्यौरा सार्वजनिक किए जाने का मांग किया है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में लोग महासभा को कटघरे में खड़े कर रहे हैं। जबकि ब्राह्मण महासभा बस्ती जनपद की अस्मिता का बहुचर्चित केंद्र है। उन्होंने मांग किया है, कि इन वर्षों में प्राप्त दान, सदस्यता शुल्क सहित अन्य वित्तीय विषयों को सार्वजनिक करने के साथ-साथ भगवान परशुराम जी के मंदिर निर्माण में खर्च हुए धन के ब्यौरे के साथ-साथ मंदिर निर्माण में राजस्थान के जयपुर से आए हुए पत्थरों के गायब होने के संबंध में संगठन के राष्ट्रीय पटल द्वारा आम जनमानस को बताया जाए।
इसी के साथ संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री एवं वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की भूमिका को लेकर उन्होंने प्रश्न चिन्ह किया है। उन्होंने कहा है कि उनके कार्यों की निष्पक्ष समीक्षा कर ब्राह्मण महासभा के प्रति जनपद में हो रहे छिछलेदर को रोकने के लिए महासभा का पुनर्गठन किया जाए तथा उक्त गठन में विशिष्ट विद्वानों, शैक्षिक दृष्टि से महत्वपूर्ण व्यक्तियों तथा सक्रिय कार्यकर्ताओं को जोड़ने का प्रयास किया जाए, साथ ही अपूर्ण भगवान परशुराम जी के मंदिर के निर्माण कार्य को अतिशीघ्र पूर्ण कराकर लोकार्पित किया जाए।


