महूघाट–विशेरगंज मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार की हुई मौत, दो गंभीर रूप से हुए घायल 

अजीत पार्थ न्यूज बस्ती

जनपद के हरैया थाना क्षेत्र के बेलाडे शुक्ल ग्राम के निकट महूघाट–विशेरगंज मार्ग पर रविवार को हुए भीषण सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मृतक के शव को पुलिस नें कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। मृतक और घायलों की पहचान तथा दुर्घटना कैसे हुई, इसकी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

error: Content is protected !!