हाईस्कूल के छात्र का फाँसी के फंदे पर लटका हुआ मिला शव, पुलिस कर रही है मामले की जाँच 

अजीत पार्थ न्यूज बस्ती

जनपद के कलवारी थाना क्षेत्र के पिपरा ग्राम में रविवार की सुबह 16 वर्षीय छात्र का शव खेत के पास बनी झोपड़ी में फाँसी के फंदे से लटका हुआ मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

फाइल फोटो- मृतक सनूप यादव 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिपरा ग्राम निवासी सनूप यादव 16 पुत्र रामलाल यादव शनिवार की रात भोजन करने के बाद खेत में बनी झोपड़ी में सोने गया हुआ था। रविवार की भोर में जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों नें उसकी तलाश शुरू किया । इसी दौरान घर से कुछ दूरी पर स्थित छप्पर में बांस से रस्सी के सहारे उसका शव लटका हुआ मिला।

ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही कलवारी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक सुषमा देवी इंटर कॉलेज, सिकंदरपुर में कक्षा 10 का छात्र था।

पुलिस नें मामले की जांच शुरू कर दिया है। थानाध्यक्ष के अनुसार छात्र के मृत्यु के कारणों का स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

error: Content is protected !!