हाइवे पर गैस टैंकर और ट्रक की आमने-सामने हुई टक्कर, गैस रिसाव न होने से टला बड़ा हादसा

अजीत पार्थ न्यूज बस्ती

जनपद के छावनी थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम शंकरपुर (कौलपुर) के निकट सोमवार की सुबह गैस टैंकर और ट्रक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गया । टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। राहत की बात यह रही कि गैस टैंकर से किसी प्रकार का गैस रिसाव नहीं हुआ, जिससे संभावित बड़ा हादसा टल गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के बाद कुछ देर के लिए घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गया । सूचना मिलते ही छावनी पुलिस और एनएचएआई की टीम मौके पर पहुंची। सुरक्षा की दृष्टि से गैस टैंकर का तत्काल निरीक्षण कराया गया, जिसमें किसी भी प्रकार के गैस रिसाव की पुष्टि नहीं हुई।

हादसे में ट्रक का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि गैस टैंकर के पिछले हिस्से को भी नुकसान पहुंचा है। दुर्घटना के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा। बाद में एनएचएआई की टीम ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारु कराया।

पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। गैस टैंकर यूपी 93 बीटी 5784 के चालक भगवत यादव सुरक्षित बताए गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि टैंकर से गैस का रिसाव हो जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था, लेकिन समय रहते स्थिति नियंत्रण में रहने से जनहानि टल गई।

error: Content is protected !!