🎇 🎆 सोशल आडिट की बारीकियां सीखीं
अजीत पार्थ न्यूज बस्ती
विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) अधिनियम-2025 (वीबी-जी राम जी एक्ट-2025) के अंतर्गत सोशल आडिट विषय पर आयोजित दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम मंगलवार को संपन्न हो गया। जिला ग्राम्य विकास संस्थान (डीआरडीए) परिसर में 27 व 28 जुलाई को आयोजित प्रशिक्षण में बस्ती, संतकबीरनगर और सिद्धार्थनगर के कुल 38 ब्लाक रिसोर्स पर्सन (बीआरपी) और ब्लाक सोशल आडिट कोआर्डिनेटर (बीसेक) को प्रशिक्षित किया गया।
प्रशिक्षण के दौरान जिला प्रशिक्षण अधिकारी विजय प्रताप यादव, उन्नाव से आए प्रशिक्षक अविनाश वाजपेई और चित्रकूट के जिला सोशल आडिट समन्वयक विनोद कुमार कुशवाहा ने प्रतिभागियों को वीबी-जी राम जी एक्ट-2025 और मनरेगा के बीच के अंतर को विस्तार से समझाया। उन्होंने सोशल आडिट की प्रक्रिया, कानून के प्रावधान, पारदर्शिता, जवाबदेही और ग्रामीण विकास योजनाओं के प्रभावी एवं जनहितकारी क्रियान्वयन पर विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान आनलाइन कठिन परीक्षा आयोजित हुई और प्रमाण पत्र वितरित किया गया।
समापन अवसर पर निरंकार लाल श्रीवास्तव, मुकेश कुमार, ब्रिजेंद्र, रमेश कुमार यादव, विंदेश्वरी लाल श्रीवास्तव, राजकुमार, प्रेम प्रकाश द्विवेदी, मधुबाला, कंचन वर्मा, श्रीकांत तिवारी, जोखन पाल, राधेश्याम चौधरी, दिनेश श्रीवास्तव, श्रवण कुमार दूबे, दिनेश जायसवाल, गिरजेश पांडेय और शकील अहमद सहित अन्य अधिकारी एवं प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।
—
बुधवार से शुरू होगा दूसरा चरण
जिला प्रशिक्षण अधिकारी विजय प्रताप यादव ने बताया कि बुधवार से बस्ती मंडल के अन्य 37 बीसेक और बीआरपी के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण का दूसरा चरण शुरू होगा। उन्होंने बताया कि जिला विकास अधिकारी सुशील कुमार श्रीवास्तव सहित संबंधित जिलों से प्रशिक्षणार्थियों की सूची प्राप्त हो चुकी है और सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दूसरे चरण में भी सोशल आडिट की गुणवत्ता और प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया जाएगा।


