अजीत पार्थ न्यूज संवाददाता छावनी,बस्ती
जनपद के छावनी कस्बे में सोमवार की सुबह अचानक लोहे की विद्युत पोल में करंट उतर जाने के कारण चार बंदरों की दर्दनाक मौत हो गई। उक्त घटना छावनी कस्बे में थाने के बगल जाने वाले रास्ते पर हुई। घटना के बाद स्थानीय लोगों नें विद्युत विभाग की लापरवाही बताया है।
उल्लेखनीय है कि कस्बे में आसपास के निवासी रोजमर्रा के सामान लेने के लिए बाजार आते हैं। इससे पहले भी जून माह में इसी पोल में तारों पर चिंगारी निकलने लगी थी, जिसके कारण वहां दुकान लगाए हुए लोगों की जान पर बन आई थी। उस समय तत्कालीन थानाध्यक्ष रहे चंदन कुमार नें दौड़कर दुकानदारों को वहां से हटाया था। आसपास के दुकानदारों के अनुसार पहले एक बंदर स्टेक में उतरे करंट के तड़पने लगा।
उसको बचाने के प्रयास में अन्य तीन बंदर और करंट की चपेट में आ गए और चारों बंदरों की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों नें घटना की सूचना विद्युत विभाग को दिया,जिसके बाद विद्युत आपूर्ति ठप किया गया। स्थानीय लोगों नें बंदरों को वहां से हटाकर रामरेखा मंदिर के पास दफन कर दिया। वहीं स्थानीय लोगों नें बताया कि कई बार इसकी शिकायत विद्युत विभाग से की गई लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।


