रामजानकी मार्ग पर राख उतारते समय डंफर पलटा, चालक गंभीर रुप से हुआ घायल

अजीत पार्थ न्यूज संवाददाता कलवारी बस्ती

जनपद के राम जानकी मार्ग पर कलवारी थाना क्षेत्र के गायघाट के निकट राख उतारते समय सोमवार को सुबह एक डंफर पलट गया जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह टांडा से राख लोडकर 22 चक्का डंफर कलवारी होते हुए गायघाट की तरफ जा रहा था। गायघाट से लगभग 100 मीटर पहले एक खाली प्लाट में चालक राख उतारने जा रहा था कि जैसे ही उसने डंफर का प्रेशर आन कर राख लदा ट्राला उठाया उसी समय डंपर अनियंत्रित होकर पलट गया और चालक उसी में फंस गया।

डंपर को पलटते हुए देख मौके पर मौजूद लोग शोर मचाने लगे जिससे राहगीर और अगल-बगल के लोग डंपर में फंसे ड्राइवर प्रवीन वर्मा पुत्र राम प्रताप निवासी टांडा, जनपद अंबेडकर नगर को किसी तरह बाहर निकाल कर तुरंत बनहरा में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरहा पहुंचाया,जहां पर चिकित्सक नें प्राथमिक उपचार करने के बाद चालक को जिला चिकित्सालय बस्ती के लिए रेफर कर दिया। चिकित्सक के अनुसार चालक का बाया पैर फैक्चर हो गया था इस कारण उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

error: Content is protected !!