देवरिया जनपद के मूल निवासी एवं ऑपरेशन सिंदूर में विशेष भूमिका निभाने वाले जितेंद्र मिश्रा को बनाया गया राम मंदिर ट्रस्ट का सीईओ

अजीत पार्थ न्यूज एजेंसी

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान मुख्य भूमिका निभाने वाले जितेंद्र मिश्रा को राम जन्मभूमि ट्रस्ट का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनोनीत किया गया है। जितेंद्र मिश्रा मूल रूप से देवरिया जनपद के भाटपाररानी क्षेत्र स्थित भोपतपुरा गांव के मूल निवासी हैं। इन्होंने छ: दिसंबर 1986 को भारतीय वायुसेना में फाइटर पायलट के रूप में कमीशन प्राप्त किया था। अपने लंबे और गौरवपूर्ण सैन्य कैरियर में उन्होंने 18 से अधिक प्रकार के विमानों पर उड़ान भरी और 3,000 घंटे से ज्यादा का उड़ान अनुभव हासिल किया।

एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा भारतीय वायुसेना में कमांडिंग-इन-चीफ जैसे महत्वपूर्ण पद पर भी रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने एकीकृत रक्षा स्टाफ में उप प्रमुख (सिद्धांत, संगठन एवं प्रशिक्षण) की जिम्मेदारी भी संभाली। भारत के साथ-साथ अमेरिका और ब्रिटेन के प्रतिष्ठित रक्षा संस्थानों से प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके मिश्रा को बड़े संगठनों के संचालन, नेतृत्व और विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय का व्यापक अनुभव है।

जब वह स्क्वाड्रन लीडर थे, तब वह उस ऐतिहासिक टीम का हिस्सा थे जिसने कारगिल युद्ध की शुरुआत में मिराज 2000 एयरक्राफ्ट पर लेजर-गाइडेड बमों को ऑपरेशनल बनाने में सफलता पाई थी। इन्हीं बमों की मदद से बाद में ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ के दौरान टाइगर हिल और मुंथो ढालो पर पाकिस्तानी घुसपैठियों के खिलाफ सटीक व विनाशकारी हमले किए गए थे।

जितेन्द्र मिश्रा का व्यक्तिगत:पारिवारिक पृष्ठभूमि

– मूल परिचय एवं निवास
​मूल निवास: भोपतपुरा गांव, बनकटा ब्लॉक, देवरिया जिला, उत्तर प्रदेश
​वर्तमान/दीर्घकालिक निवास: दिल्ली
– पारिवारिक विवरण एवं पृष्ठभूमि
​पिता: नथुनी मिश्रा (दिल्ली के एक कॉलेज में सेवानिवृत्त लेक्चरर)
​माता: सरस्वती देवी
​भाई: एक भाई दिल्ली के एक बड़े सरकारी अस्पताल में डॉक्टर हैं
​पत्नी: वत्सला मिश्रा
​संतान: दो बेटे
– ​वृहद परिवार
​चाचा का परिवार: पैतृक गांव (भोपतपुरा) में
​चचेरे भाई: इलाहाबाद उच्च न्यायालय में अधिवक्ता (वकील) के रूप में कार्यरत।

error: Content is protected !!