अजीत पार्थ न्यूज बस्ती
राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर गुरुवार को एसआरडी हॉस्पिटल, गांधी नगर, निकट खैर इंटर कॉलेज, बस्ती में बृहद रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्वैच्छिक रक्तदाताओं द्वारा रक्तदान कर महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज, बस्ती के ब्लड बैंक को रक्त उपलब्ध कराया गया।

शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना, रक्त की आवश्यकता और उपलब्धता के बीच की कमी को दूर करने में अपना योगदान देना तथा स्थानीय ब्लड बैंकों को मजबूत बनाते हुए जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में सहयोग करना रहा।
डॉ. रोहन दूबे निदेशक एस आर डी हॉस्पिटल की अगुवाई में आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ एस पी चिल्ड्रेन्स एकेडमी की निदेशिका व समाजसेविका राखी दूबे ने किया। इस अवसर पर रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का परिचय दिया।
शिविर में राखी दूबे, विष्णु कुमार शुक्ल, अनुराग पांडेय, प्रशांत मिश्र, इंद्रमणि मिश्र, विजयकांत दूबे, रमन शुक्ल, साधना मिश्रा, संदीप, घनश्याम, संजय पाल, सत्यम यादव, अंबिका चौधरी, भोलानाथ चौधरी, सीए अभिषेक मणि त्रिपाठी, शैलेंद्र कुमार वर्मा अनुराग शुक्ल एवं पंकज त्रिपाठी ने रक्तदान किया।
शिविर के शुभारंभ के अवसर पर राखी दूबे ने रक्तदान का महत्व बताते हुए कहा कि रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प नहीं है। दुर्घटना, प्रसव, गंभीर बीमारी, ऑपरेशन एवं अन्य चिकित्सकीय परिस्थितियों में समय पर रक्त की उपलब्धता जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि नियमित स्वैच्छिक रक्तदान समाज के प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति की महत्वपूर्ण सामाजिक जिम्मेदारी है और अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।
एस आर डी हॉस्पिटल के निदेशक डॉ रोहन दूबे ने कहा कि रक्तदान केवल किसी व्यक्ति की जान बचाने का माध्यम ही नहीं, बल्कि समाज के प्रति संवेदनशीलता, सहयोग और मानवीय जिम्मेदारी का भी परिचायक है। प्रबन्धक एस आर डी हॉस्पिटल अनुराग पांडेय ने कहा ऐसे शिविरों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित करना और बस्ती के ब्लड बैंक को पर्याप्त रक्त उपलब्ध कराने में सहयोग करना निरंतर प्रयास का हिस्सा रहेगा।
एसआरडी हॉस्पिटल की ओर से डॉ.अश्विनी शुक्ल एवं पिंकी उपस्थित रहीं। वहीं महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक की ओर से डॉ. सुमित शुक्ला मेडिकल ऑफिसर, गोविंद शुक्ला काउंसलर, राजेश लैब टेक्नीशियन, अनिल कुमार नर्सिंग ऑफिसर, मदन सिंह लैब असिस्टेंट एवं इस्मत फार्मासिस्ट ने शिविर में अपनी सेवाएं प्रदान किया।


