अजीत पार्थ न्यूज बस्ती
जनपद के लालगंज थाना अंतर्गत अमोढ़वा ग्राम के सामने गुरुवार को कुआनो नदी में मछली पकड़ने गए युवक की नाव से गिरने की वजह से नदी में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान बृहद ग्राम बानपुर, थाना लालगंज निवासी बवाली चौहान 40 पुत्र भगवती के रूप में हुई।

पुलिस के अनुसार, गुरुवार की सुबह करीब 10:30 बजे पीआरबी को सूचना मिली कि बवाली चौहान नाव से कुआनो नदी में मछली पकड़ने गया हुआ था। इसी दौरान अचानक वह नाव से नदी में गिर गया और नदी में डूब गया। सूचना के बाद मौके पर प्रभारी निरीक्षक लालगंज दिनेश चंद्र चौधरी पुलिस टीम के साथ पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों तथा फायर ब्रिगेड की मदद से नदी में युवक की तलाश शुरू कराई गई। काफी प्रयास के बाद युवक का शव बरामद कर लिया गया। लालगंज पुलिस ने पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की असामयिक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


