बाढ़ वाले गांव में सर्पदंश का शिकार हुई युवती को नाव से परिजन पहुंचाए सड़क पर, अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत, बाढ़ नहीं आती तो काश बच जाती सुगना की जान

अजीत पार्थ न्यूज बस्ती

सरयू नदी के भीषण बाढ़ से प्रभावित दुबौलिया थाना क्षेत्र के अशोकपुर माझा ग्राम पंचायत के राजस्व ग्राम भुवरिया में गुरुवार को एक युवती को विषैले सांप नें डंस लिया। आननफानन में परिजन बाढ़ के पानी से भरे हुए गांव से नाव द्वारा युवती को घायलावस्था में सड़क तक पहुंचाया गया और निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज ले जाया गया। जहां पर युवती की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सक नें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर युवती को चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भुवरिया ग्राम निवासी सुगना 20 को गुरुवार की दोपहर बाद अचानक एक विषैले सांप नें डंस लिया। चूँकि गांव में सरयू नदी का अथाह पानी बाढ़ के रूप में भरा हुआ है। इस कारण परिजनों द्वारा युवती को नाव पर लादकर गांव के बाहर सड़क तक पहुंचाया गया। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और विष के प्रभाव के कारण युवती की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।

ग्रामीणों के मुताबिक अगर गांव में बाढ़ का पानी न आया होता तो शायद समय से इलाज शुरू होने पर सुगना की जान बच सकती थी। सुगना की असामयिक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

error: Content is protected !!