कुआनों नदी में एनसीसी छात्रा नें लगाया छलांग,नदी में नहा रहे युवक नें बचाने का किया प्रयास, लेकिन खुद लगा डूबने, मौके पर लगी भारी भीड़

अजीत पार्थ न्यूज बस्ती

जनपद के कोतवाली थाना अंतर्गत कुआनों नदी के मूड़घाट पुल पर शुक्रवार की दोपहर करीब पौने दो बजे अचानक एक युवती द्वारा नदी की तेज धारा में पुल के ऊपर से छलांग लगा दिया गया। इस दौरान नदी में नहा रहे एक युवक द्वारा युवती को बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन तभी युवक भी अचानक नदी के तेज बहाव में डूबने लगा। इस दौरान छलांग लगाई हुई युवती नदी की धारा में विलीन हो गई। युवती को नदी में कूदते हुए देखकर पुल पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी की धारा से युवती को बरामद करने प्रयास में जुट गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुंडेरवा थाना क्षेत्र के छितही नरसिंह ग्राम निवासी अंजलि 18 पुत्री सुभाष जो कि महिला महाविद्यालय बस्ती में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा होने के साथ-साथ नेशनल कैडेट कोर (एनसीसी) की वालंटियर बताई जा रही है। दोपहर में मूडघाट पुल पर पहुंची और उसने एक राहगीर से मोबाइल फोन मांगा और अपनी चचेरे भाई को फोन कर करीब 10 मिनट तक बात करने के बाद अचानक वह नदी में कूद गई। फिलहाल युवती नें किन परिस्थितियों में उक्त घटना को अंजाम दिया है, इसके कारणों का पता नहीं चल पाया है। छात्रा के नदी में डूबने की खबर सुनकर मौके पर उसके परिजन और रिश्तेदार बड़ी संख्या में इकट्ठा हो गए। फिलहाल अभी तक युवती का शव बराबर नहीं हो पाया है।

error: Content is protected !!