किशोरी को भगाकर दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस नें किया गिरफ्तार

अजीत पार्थ न्यूज बनकटी बस्ती

जनपद के लालगंज थाना अंतर्गत एक गांव से किशोरी को बहला-फुसला कर भगाने के मामले में दर्ज मुकदमे के आरोपी को लालगंज पुलिस नें सोमवार को गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक किशोरी को अभियुक्त देवी प्रसाद सिंह उर्फ़ गोपाल सिंह 26 पुत्र प्रवेश सिंह निवासी ग्राम चिलवनिया, थाना लालगंज, जनपद बस्ती कुछ दिन पूर्व बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। किशोरी के परिजनों की तहरीर पर पुलिस नें आरोपी युवक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के अपहरण, दुष्कर्म सहित,पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया था।

उक्त आरोपी को भरवलिया मोड़ के पास पान की गुमटी के समीप समय करीब पौने एक बजे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष लालगंज सुनील कुमार गौड़, कांस्टेबल प्रशांत सिंह तथा कांस्टेबल विकास गौड़ शामिल रहे।

error: Content is protected !!