अजीत पार्थ न्यूज बस्ती
साल 2020-21में तत्कालीन जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन को तबादला करने के लिए तंत्र-मंत्र एवं अनुष्ठान को लेकर चर्चा में आए तत्कालीन बस्ती जनपद के उपनिदेशक कृषि डा.संजय कुमार त्रिपाठी का शनिवार को मुंबई के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया।
उल्लेखनीय है कि उस समय उक्त मामला कृषि विभाग से संबंधित एक घोटाले को लेकर पत्रावली को गायब करने को लेकर चर्चा में आया था। उक्त मामले में जिलाधिकारी द्वारा संबंधित डिप्टी डायरेक्टर के खिलाफ सख्ती से पेश आने पर उक्त उपनिदेशक कृषि द्वारा अनुष्ठान एवं तंत्र-मंत्र कराने का मामला प्रकाश आने से जनपद में हड़कंप मच गया था। फिलहाल जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल की पहल पर उपनिदेशक कृषि संजय त्रिपाठी का गैर जनपद स्थानांतरण कर दिया गया था।
मृतक उपनिदेशक कृषि रक्षा बहुचर्चित विकास खंड बनकटी के प्रमुख चुनाव में रिटर्निंग ऑफिसर के पद पर तैनात थे और उस समय हुए विवाद में उन्हीं के द्वारा लालगंज थाने में तहरीर दी गई थी।
मूलत: देवरिया जनपद के नोनापार ग्राम निवासी उपनिदेशक कृषि रक्षा संजय कुमार त्रिपाठी पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे और मुंबई के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।
संजय कुमार त्रिपाठी के निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही और देवरिया सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी नें परिजनों से बातचीत कर गहरा दु:ख व्यक्त किया और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना जताई है ।
संजय त्रिपाठी के पिता डा.व्यास नाथ त्रिपाठी बीआरडी पीजी कॉलेज देवरिया में प्रवक्ता पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। उनकी माता बसंती देवी और पत्नी मीना त्रिपाठी हैं। उनके बड़े पुत्र अनिमेष त्रिपाठी उच्च न्यायालय लखनऊ में अधिवक्ता हैं, जबकि छोटे पुत्र अप्रणेश त्रिपाठी बीटेक की पढ़ाई कर रहे हैं।
परिवार में उनके चाचा वशिष्ठ तिवारी,चाची मनोरमा देवी और भाई शिवेंद्र त्रिपाठी भी हैं। उनके निधन से परिजनों, परिचितों और शुभचिंतकों में शोक व्याप्त है।


