दो किशोरों का नग्नावस्था में सरसों के खेत में मिला शव, गला रेतकर हुई थी हत्या

अजीत पार्थ न्यूज एजेंसी

दो किशोरों का नग्नावस्था में शव मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पूरा मामला गोरखपुर जनपद का है जहां के थाना सहजनवा अंतर्गत भक्सा ग्राम में गुरुवार की शाम गायब हुए दो किशोरों की गला रेतकर हत्या कर दी गई है, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतक दोनों किशोर ममेरे भाई थे और कक्षा छ: और कक्षा पांच में पढ़ते थे। गुरुवार शाम से घर से लापता इन बच्चों के शव सरसों के खेत में पाए गए। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस नें मामले की जांच शुरू कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों बच्चों के शव बेहद दर्दनाक स्थिति में पाए गए हैं। एक बच्चे का हाथ और दूसरे का हाथ-पैर दोनों बंधा हुआ था तथा दोनों का गला रेता गया था, और उनकी आवाज बाहर न आए, इसके लिए उनके मुंह में कपड़ा ठूंसा गया था। शव पर कपड़े भी नहीं थे।

सूचना के अनुसार चिलुआताल थाना क्षेत्र के नवापार ग्राम निवासी राकेश का पुत्र प्रिंस 12 अपने मामा इंद्रेश के ग्राम भक्सा आया हुआ था। गुरुवार शाम करीब पांच बजे प्रिंस अपने मामा राकेश के 14 वर्षीय पुत्र अभिषेक के साथ गांव में खेलने निकला। जब देर रात तक दोनों घर नहीं लौटे, तो परिजनों नें उनकी तलाश शुरू किया।

रिश्तेदारों और ग्रामीणों के साथ काफी खोजबीन के बाद, गांव से कुछ दूरी पर सरसों के खेत में दोनों के शव मिले। इस खबर से गांव में शोक और आक्रोश का माहौल बन गया।

सहजनवा पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दिया । पुलिस के अनुसार मामले में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और जल्द ही हत्या के कारणों का खुलासा कर दिया जाएगा।घटना के बाद से गांव वालों में आक्रोश है। पुलिस अधिकारियों नें गांव में स्थिति को संभालने और लोगों को शांत करने के लिए काफी मेहनत किया।

इस जघन्य हत्याकांड से मृतकों के परिजन गहरे सदमे में हैं। परिवार के लोग दोषियों को जल्द पकड़ने और सख्त सजा की मांग कर रहे हैं। पुलिस नें ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

error: Content is protected !!