सड़क सुरक्षा के लिए बस्ती के आरटीओ को परिवहन मंत्री नें दिया सम्मान

अजीत पार्थ न्यूज बस्ती

परिवहन विभाग के तकनीकी संवर्ग की ओर से लखनऊ मुख्यालय पर रोड सेफ्टी बेस्ट प्रेक्टिसेस पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जहां बस्ती के आरटीओ प्रशासन फरीदुद्दीन को परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह नें बेहतर कार्यों के लिए सम्मानित किया।

कार्यशाला में देश के लगभग 20 राज्यों के परिवहन विभाग के तकनीकी अधिकारियों (मोटर वाहन निरीक्षकों) ने हिस्सा लिया।इस कार्यशाला में सड़क सुरक्षा के संबंध में परिवहन विभाग की ओर से सड़क दुर्घटनाओं में मृतकों की संख्या में कमी लाए जाने के उपायों पर चर्चा करने के साथ-साथ परिवहन क्षेत्र की नई चुनौतियों व नवाचार के बारे में डेलीगेट्स ने व्याख्यान दिए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने सड़क सुरक्षा व परिवहन विभाग की जनोपयोगी सेवाओं के प्रचार-प्रसार और फेसलेस 45 सेवाओं के सफल संचालन के लिए बस्ती संभाग आरटीओ प्रशासन फरीदउद्दीन को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

आरटीओ प्रशासन फरीदुद्दीन ने बताया कि परिवहन विभाग की 45 सेवाओं को फेसलेस मोड में जनसमस्याओं के लिए उपलब्ध करा दिया गया है, जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन करके इस सेवा का लाभ उठाया जा सकता है। इस प्रकार इन 45 फेसलेस सेवाओं को प्राप्त करने के लिए आवेदकों को संभागीय परिवहन कार्यालय आने की आवश्यकता नहीं होगी। फेसलेस सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ प्राप्त किया जा सके, इसके लिए परिवहन विभाग बस्ती ने आवेदन की प्रक्रिया संबंधी वीडियो सोशल मीडिया पर RTO Basti Regional Transport office, U.P, परिवहन विभाग, उप्र के यू-ट्यूब चैनल uptransportdept की प्ले लिस्ट में उपलब्ध करा दिया है।

बताया कि लर्निंग लाइसेंस, लाइसेंस में नाम परिवर्तन, डुप्लीकेट लाइसेंस, नये लाइसेंस, लाइसेंस में पता परिवर्तन, लाइसेंस में मोबाइल नंबर अपडेट, लर्निंग लाइसेंस में मोबाइल नंबर अपडेट, आरसी में मोबाइल नंबर अपडेट, आरसी पार्टीकुलर, डुप्लीकेट आरसी, स्पेशल परमिट, फोटो व हस्ताक्षर में परिवर्तन व अंतरराष्ट्रीय ड्राइविंग लाइसेंस समेत अन्य सेवाओं को फेसलेस कर दिया गया है।

error: Content is protected !!