अजीत पार्थ न्यूज बस्ती
जनपद के छावनी थाना अंतर्गत अयोध्या-बस्ती फोरलेन पर बबुरहवा चौराहे के पास गुरुवार की देर रात अज्ञात वाहन के जोरदार टक्कर से बाइक चालक की मौत हो गई, जबकि बाइक पर पीछे बैठा हुआ व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहल्ला तुरकहिया,थाना कोतवाली,बस्ती निवासी तनवीर आलम 52 पुत्र सईद अयूबी मोटरसाइकिल संख्या यूपी 51एई 4098 पर अपने मौसेरे भाई पक्के बाजार,थाना कोतवाली,बस्ती निवासी मुनव्वर आलम 55 पुत्र रसूलबक्श को बैठाकर गुरुवार की देर रात अयोध्या की तरफ से अपने घर बस्ती वापस जा रहे थे। यह लोग अभी छावनी थाना क्षेत्र के बबुरहवा चौराहे के पास पहुंचे थे कि पीछे से किसी अज्ञात वाहन नें उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया, जिससे बाइक चालक तनवीर आलम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मुनव्वर आलम गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायल को 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हर्रैया भेजा गया, जहां पर चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद बस्ती के लिए रेफर कर दिया, घायल का इलाज कैली अस्पताल में चल रहा है। पुलिस नें मृतक के परिजनों को सूचना देकर बुलाने के बाद शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।


