पूर्व मंत्री के नेतृत्व में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा

अजीत पार्थ न्यूज बस्ती

पूर्व मंत्री राज किशोर सिंह के नेतृत्व में गुरुवार को हरैया कस्बे में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। डीजे पर बज रहे देशभक्ति धुन एवं भारत माता की जयघोष से पूरा वातावरण देशभक्ति के रंग में सराबोर हो गया।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गुरुवार को अपराह्न करीब तीन बजे कस्बे के बभनान चौराहा पर तमाम कार्यकर्ता तिरंगा झंडा लेकर एकत्रित हुए। पूर्व मंत्री के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा का शुभारंभ हुआ। यात्रा बभनान चौराहा से कस्बा होते हुए पुराने पुल पर पहुंचा जहां समापन किया गया।

इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राजकिशोर सिंह नें कहा कि पूरा देश आजादी का जश्न मान रहा है यह भारतीय जनता पार्टी की देन है। भाजपा सरकार द्वारा हर घर तिरंगा अभियान चलाया गया है जिससे सभी लोग देश के रण बांकुरों की शहादत नमन कर रहे हैं। कहा कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार ने विकास के गंगा बहा दिया है। सड़क, आवास, पेंशन आदि मूलभूत सुविधाएं सभी को आसानी से उपलब्ध हो रही हैं।

कार्यक्रम का संचालन पूर्व मंत्री के प्रतिनिधि खादिम हुसैन ने किया। यात्रा में पूर्व सभासद विनय सिंह राजेश प्रकाश, श्रीवास्तव, मंटू सिंह, कैलाश नाथ यादव, रिंकू सिंह, राजन पांडेय, पप्पू सिंह, गुड्डू सिंह, भूपेंद्र सिंह, अनिल सिंह टाइगर सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

error: Content is protected !!