बस्ती
जनपद के पैकोलिया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सरनागी में बीती रात प्रधान के घर लौटते समय दबंगो द्वारा जानलेवा हमला कर मारपीट कर घायल कर दिये जाने के मामले मे पुलिस नें प्रधान की तहरीर पर पांच लोगो के बिरुद्ध बीएनएस की धारा 191(2),109(1),324(4),351(3) के नामजद मुकदमा दर्ज किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पैकोलिया थाना क्षेत्र के सरनागी ग्राम पंचायत के प्रधान जय हरगोविंद सिंह नें पुलिस को दिये गये तहरीर मे कहा है कि बीती रात करीब 9 बजे वह अपनी कार से घर लौट रहे थे। अभी वह गड़हा दलथम्हन गांव के सामने पहुंचे ही थे कि महुआडाबर,थाना गौर निवासी रामकेवल सिंह उर्फ कुट्टी,अभय सिंह पुत्रगण मदन सिंह, अंशुमान सिंह पुत्र बबलू सिंह,कोठवा निवासी मयंक श्रीवास्तव पुत्र कुमुदलाल श्रीवास्तव व पैकोलिया थाना क्षेत्र के रामापुर गांव निवासी अमूल सिंह उर्फ राना पुत्र रमेश सिंह पीछे से आकर जान से मार डालने की नियत से लोहे का राड व पिस्तौल लेकर हमला कर दिये। इस दौरान सिर व शरीर मे काफी चोटें आयी है। जाते समय हमलावरो नें गाड़ी भी तोड़ दिया और फायरिंग कर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गये। पैकोलिया थानाध्यक्ष सुभाष मौर्य नें बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाई की जा रही है।


