नाम हदीश अहमद और काम हैवान का, कब्र में पांव लटके होने के बावजूद छः वर्षीया मासूम के साथ किया दुष्कर्म का प्रयास, मुकदमा पंजीकृत

अजीत पार्थ न्यूज बस्ती

जनपद के कलवारी थाना क्षेत्र के एक गांव में एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। सूचना के अनुसार रविवार की दोपहर में छः वर्षीया बच्ची के साथ एक बुजुर्ग द्वारा हैवानियत करने का प्रयास किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अपनी पुत्री को ढ़ूंढ़ते हुए उसकी मां गांव में स्थित एक घर पर पहुंची, जहां पर मासूम बच्ची व 85 वर्षीय बुजुर्ग को निर्वस्त्र देखकर चिल्लाने लगी। महिला द्वारा मचाए गए शोर को सुनकर गांव के लोग मौके पर पंहुचे। ग्रामीणों की सूचना पर गांव में पहुंची कलवारी पुलिस द्वारा मामले के बारे में छानबीन किया गया और मासूम बच्ची की मां के तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर घटना की जांच कर रही है।

मासूम की मां के मुताबिक रविवार को दिन में उसकी छः वर्षीया पुत्री जो अपने ननिहाल आयी हुई थी, खेलने के लिए घर से निकली हुई थी। दिन में करीब डेढ़ बजे वह बच्ची को खोजते हुए गांव के हदीश अहमद पुत्र रियाज अहमद के घर पंहुची तो छः वर्षीया पुत्री व हदीश अहमद को बिना कपड़े के देखा। मां के अनुसार हदीश अहमद बच्ची को टाफी देने के बहाने दुष्कर्म का प्रयास कर रहा था।

उक्त प्रकरण में थानाध्यक्ष गजेन्द्र प्रताप सिंह नें बताया कि तहरीर के आधार पर बेइली ग्राम के हदीश अहमद पुत्र रियाज अहमद के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। मामले की जांच क्षेत्राधिकारी कलवारी द्वारा किया जा रहा है। फिलहाल उक्त मामले की क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा है और लोग बुजुर्ग द्वारा किए गए कृत्य को कोश रहे हैं।

error: Content is protected !!