पुराना मकान गिराते समय दो मजदूर दबे,एक की हुई मौत, दूसरा हुआ घायल

अजीत पार्थ न्यूज बस्ती

जनपद के हर्रैया थाना अंतर्गत ग्राम हुंड़रा कुंवर में मंगलवार को जर्जर मकान गिराए जाने के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। अचानक भर-भराकर छत गिरने से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य मजदूर घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम हुंड़रा कुंवर निवासी श्रीकृष्ण देव सिंह पुत्र काशी सिंह के पुराने और जर्जर मकान को कुछ मजदूरों द्वारा गिराया जा रहा था। सोमवार दोपहर करीब पौने बारह बजे अचानक मकान की छत भरभराकर मजदूरों के ऊपर गिर गई, जिससे दो मजदूर दब गए। सूचना मिलते ही हर्रैया थाने की पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और ग्रामीणों तथा जेसीबी की मदद से मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकाला गया।

दुर्घटना में घायल मजदूर सभाजीत 55 पुत्र राजाराम निवासी ग्राम पीतपुर को तुरंत अस्पताल भेजा गया, जहां पर चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत सामान्य बताई गई। वहीं दूसरे मजदूर जगराम 60 पुत्र बिफई निवासी ग्राम पीतपुर की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस नें मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना दोनों मजदूरों के परिजनों को दे दी गई है।

error: Content is protected !!