बनकटी क्षेत्र के शव को दाह-संस्कार हेतु अयोध्या ले जा रहे बस चालक पर बुलेट सवार मनबढ़ नें दिनदहाड़े चलाई गोली, बाल-बाल बचा बस स्टॉफ

अजीत पार्थ न्यूज बस्ती

जनपद के छावनी थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर विक्रमजोत बाजार से सटे अवधेश सिंह ढाबा के निकट बुधवार के दिन में दिनदहाड़े बीच सड़क पर बुलेट सवार मनबढ़ युवक द्वारा बस स्टॉफ पर गोली चलाने का मामला प्रकाश में आया है। तमंचे से लाइव गोली चलने का वीडियो वायरल होने पर जिले में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक सहित स्थानीय थाने द्वारा गोली चलाने वाले मनबढ़ युवक की तलाश में जुट गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार लालगंज थाना अंतर्गत खोरिया ग्राम निवासी अमरनाथ उपाध्याय के पिता परशुराम उपाध्याय की मौत हो गई थी। उनके शव को दाह संस्कार हेतु शुक्ला ट्रैवेल्स रौता, बस्ती की बस संख्या यूपी 51एटी 4410 द्वारा अयोध्या ले जाया जा रहा था। सवारियों से भरी हुई बस अभी अवधेश सिंह ढाबा के आगे पहुंची थी कि दो बुलेट सवार हमलावरों द्वारा बस को रोककर साइड के लिए कहासुनी करते हुए चालक व अन्य लोगों पर निशाना साधकर दिनदहाड़े गोली चला दिया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हमलावर नें बस पर दो गोलियां चलाईं, इस दौरान बस स्टॉप सहित अन्य लोग बाल-बाल बच गए। घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई और इसी दौरान हमलावर बुलेट मोटरसाइकिल से फरार हो गए। उक्त घटना बस में सवार लोगों द्वारा मोबाइल के कैमरे में कैद कर लिया गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फिलहाल अजीत पार्थ न्यूज उक्त वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

error: Content is protected !!