बुआ के घर शादी समारोह में शामिल होने दिल्ली से आया युवक सरयू नदी में नहाते समय डूबा,हुई मौत

अजीत पार्थ न्यूज बस्ती

जनपद के टांडा पुल के निकट सरयू नदी में नहाने गए युवक की डूबने से मौत होने का मामला प्रकाश में आया है। युवक की पहचान कलवारी थाना क्षेत्र के चढ़ौआ ग्राम निवासी अभिषेक 19 पुत्र पंचम के रूप में हुई है। घटना की सूचना के पर मौके पर पहुँचे परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

उक्त घटना मंगलवार को दिन में करीब 10 बजे की है। जब अभिषेक कलवारी टांडा पुल के पास सरयू नदी नहाने के लिए गया हुआ था। नहाते समय अचानक वह गहरे पानी मे चला गया। आसपास के लोगों व स्थानीय गोताखोरों की मदद से अभिषेक को नदी से बाहर निकालकर निजी वाहन द्वारा कलवारी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरपुर पहुंचाया गया। जहां पर चिकित्सक नें अभिषेक को मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची कलवारी पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सूचना के अनुसार मृतक अभिषेक दो भाइयों में सबसे बड़ा था, जबकि उसकी तीन छोटी बहनें हैं। वह दिल्ली से अपनी बुआ के घर शादी समारोह में शामिल होने के लिए करीब पांच दिन पूर्व गांव आया हुआ था। उक्त हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

error: Content is protected !!