जमीनी विवाद से आजिज अधेड़ नें फांसी का फंदा लगाकर किया आत्महत्या

अजीत पार्थ न्यूज संवाददाता कलवारी, बस्ती

जनपद के कलवारी थाना अंतर्गत सैफाबाद ग्राम में एक अधेड़ नें रविवार की रात गमछे से फांसी का फंदा बनाकर लटकने का मामला प्रकाश में आया है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस नें शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आत्मदेव तिवारी 53 निवासी सैफाबाद, थाना कलवारी, बस्ती जो रविवार की रात घर के पूरब बने टीनसेड के पाइप में गमछे से फंसरी लगाकर लटक गए । परिजनों को सुबह जानकारी होने पर जिंदा होने की उम्मीद में उन्हें फांसी के फंदे से उतारकर आनन-फानन में कलवारी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरपुर ले जाया गया, जहां पर चिकित्सक नें उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना पर पत्नी सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना की सूचना पर पहुंचे प्रभारी थानाध्यक्ष पंकज पांडेय,चौकी इंचार्ज माझा खुर्द राजकुमार गुप्ता नें शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक आत्मदेव तिवारी की पत्नी कमलावती देवी नें बताया कि उनके पति का जमीनी विवाद चल रहा था जिसके कारण वह बहुत परेशान रहा करते थे, इसी कारण से उन्होंने अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। कमलावती देवी नें बताया कि उनके पांच पुत्र हैं, जिसमें से अंकित, शुभम और विकास का विवाह हो चुका है तथा शशांक व संदीप अभी अविवाहित हैं।

error: Content is protected !!