विधायक के काफिले में चल रही स्कार्पियो रोडवेज बस से टकराई, वाहन के उड़े परखच्चे, बाल-बाल बचे लोग

अजीत पार्थ न्यूज एजेंसी

जनपद गोरखपुर के चिल्लूपार विधानसभा क्षेत्र से विधायक राजेश त्रिपाठी के साथ काफिले में चल रही स्कार्पियो की सोमवार को कौड़ीराम बाजार में रोडवेज बस से जोरदार टक्कर हो गया, जिससे उक्त दुर्घटना में स्कॉर्पियो वाहन के परखच्चे उड़ गए तथा वाहन में सवार लोग बाल-बाल बच गए।

दुर्घटना के बाद बाजार में कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस आवागमन को सुगम कराया ।

error: Content is protected !!