सिविल बार एसोसिएशन के तीसरी बार अध्यक्ष बनें बद्री प्रसाद दूबे

सिविल बार एसोसिएशन बस्ती चुनाव

अजीत पार्थ न्यूज बस्ती

सिविल बार एसोसिएशन का चुनाव सोमवार को सिविल बार सभागार में हुआ। चुनाव में अध्यक्ष पद पर बद्री प्रसाद दुबे तीसरी बार अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए, इसी के साथ महामंत्री का पद पर दयाशंकर दुबे को मिला। सिविल बार के कुल मत 812 में से 744 एडवोकेट नें अपने मताधिकार का प्रयोग किया। निर्वाचित पदाधिकारियों का फूल माला पहनाकर अधिवक्ताओं नें स्वागत किया।

मतदान की प्रक्रिया सुबह आठ बजे से प्रारंभ हुई जो दोपहर 2:30 बजे तक जारी रही। शाम तीन बजे से मतगणना प्रारंभ हुआ। चुनाव अधिकारी मोतीचंद पांडेय व सहायक चुनाव अधिकारी केशवराम यादव, यशोदानंद पांडेय की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया पूरी की गई। देर शाम परिणाम की घोषणा चुनाव अधिकारी द्वारा किया गया। निर्वाचित जिलाध्यक्ष बद्री प्रसाद दुबे को
कुल 377 मत प्राप्त हुए, इसी के साथ उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी उपेन्द्र दुबे को 245 मत पर संतोष करना पड़ा। तीसरे स्थान पर रहे राम पलट मिश्र को 108 मत ही मिले। नौ मत अमान्य पाए गए।

महामंत्री पद के निर्वाचित प्रत्याशी दयाशंकर दुबे को 380 मत प्राप्त हुए, इसी के साथ उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी मारूत कुमार शुक्ल को 200 मत मिले। तीसरे स्थान पर रही शशि शुक्ला को 92 व चौथे स्थान पर रहे अजय पांडेय 39 वोट मिले तथा रणविजय सिंह को 17 वोट मिले ॥

कोषाध्यक्ष पद पर विमलेन्दु त्रिपाठी विजयी रहे। निर्विरोध चुने गए कार्यकारिणी सदस्य,वरिष्ठ कार्यकारिणी व कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य निर्विरोध चुने गए हैं।

error: Content is protected !!