अजीत पार्थ न्यूज लखनऊ
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य एवं उनकी पुत्री भारतीय जनता पार्टी से बदायूं से सांसद संघमित्रा मौर्या की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। एमपी एमएलए कोर्ट नें इन दोनों पिता-पुत्री सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करने का आदेश जारी करते हुए, आगामी 6 जनवरी 2024 को कोर्ट में हाजिर होने का नोटिस जारी किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लखनऊ निवासी दीपक स्वर्णकार नें सांसद संघमित्रा मौर्या को अपनी पत्नी बताते हुए न्यायालय में अर्जी दाखिल किया था। बाकौल दीपक उसनें स्वामी प्रसाद मौर्य की जानकारी में साल 2016 से संघमित्रा मौर्या के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा था, साथ ही उनके समक्ष उसकी संघमित्रा मौर्या के साथ विवाह भी हुआ था। लेकिन वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी से टिकट पाने के बाद संघमित्रा मौर्या नें अपने नामांकन पत्र में खुद को कुंवारी दर्शाते हुए चुनाव लड़ा था। जब उसको इस बात की जानकारी हुई तो उसनें इस संबंध में स्वामी प्रसाद मौर्य से बात करने की कोशिश किया। इसी दौरान स्वामी प्रसाद मौर्य कुछ गुर्गों नें उसकी पिटाई कर दिया। तमाम गवाहों एवं सबूतों के आधार पर एमपी एमएलए कोर्ट नें स्वामी प्रसाद मौर्य सहित उनकी सांसद पुत्री संघमित्रा मौर्या को धोखाधड़ी बगैर तलाक दिए विवाह करने सहित अन्य पांच पर 120 बी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करने का आदेश दिया है।