अम्बेडकर नगर के कुख्यात माफिया अमन सिंह की धनबाद जेल में हुई हत्या

अजीत पार्थ न्यूज

उत्तर प्रदेश के अम्बेडकर नगर जनपद के राजे सुल्तानपुर के निवासी अमन सिंह की झारखंड प्रदेश के धनबाद कारागृह में गोली मारकर हत्या कर दी गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उनकी हत्या कोयला खदान मामले से जुड़े विवाद को लेकर हुई है। सूत्रों के अनुसार अमन सिंह को जेल के अंदर उन्हें सात गोलियां मारी गई हैं।
जेल में गोलीबारी की घटना की जानकारी पर धनबाद के उपायुक्त वरुण रंजन,एसएसपी संजीव कुमार सहित फोरेंसिक और पुलिस अधिकारी धनबाद जेल पहुंच गए हैं।उक्त घटना कैसे घटित हुई इसके सम्बंध में जानकारी जुटाने में धनबाद जनपद के कई पुलिस अधिकारी लगे हुए हैं।

error: Content is protected !!