काशी में स्थापित हुआ मेहंदीपुर बालाजी सरकार का दरबार

अजीत पार्थ न्यूज संवाद वाराणसी

  काशी में स्थापित देवालयों की श्रृंखला में एक और मणि मेंहदीपुर बालाजी सरकार के रूप में स्थापित हो गया। मेहंदीपुर बालाजी के मंदिर में एक साथ होगें भैरवबाबा व प्रेतराज सरकार के भी दर्शन।

धर्मसंघ के पीठाधीश्वर शंकरदेव चैतन्य ब्रह्मचारी जी महाराज के सानिध्य में तीनों विग्रहों का फाल्गुन शुक्लपक्ष पंचमी (शुक्रवार) को यज्ञिय वातावरण में वैदिक रीति से प्राण प्रतिष्ठित किया गया। विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा आचार्य लक्ष्मीकान्त दीक्षित के आचार्यत्व में 11 वैदिक ब्राह्मणों व 121 वैदिक बटुकों के वेदमंत्रो के साथ सम्पन्न हुआ। धर्मसंघ के महामंत्री जगजीतन जी के अनुसार मुख्य यजमान दिल्ली के निवासी जय नारायण अग्रवाल नें अश्विनी नक्षत्र के अभिजित मुहुर्त में षटकर्म करके शुद्धिसिंचन, दशविध स्नान सहित अनय वैदिक रीतियों का प्रतिपादन करके प्राण-प्रतिष्ठा पूजा पूर्ण की गई।

रविवार 26 फरवरी को बालाजी दरबार से जुड़ आचार्य महेश चन्द्र मिश्र द्वारा सवामनी का भोग लगाकर 12 से 3 बजे तक दरबार भी लगाया जायेगा। प्राण प्रतिष्ठा आयोजन में मनोहर लाल अरोड़ा, शिव कुमार पाण्डेय, विश्वनाथजी, (कथाव्यास) भरत पाण्डेय, बलदेव शर्मा जी ने विशेष सहयोग किया।

error: Content is protected !!