आखिर कौन हैं ? देवरिया सीट से भाजपा प्रत्याशी शशांक मणि त्रिपाठी

अजीत पार्थ न्यूज

भारतीय जनता पार्टी नें देवरिया लोकसभा सीट से मंगलवार को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। पार्टी नें वर्तमान सांसद एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ.रमापति राम त्रिपाठी का टिकट काटते हुए शशांक मणि त्रिपाठी पर दांव लगाया है। मूलतः देवरिया जनपद के बैतालपुर क्षेत्र के बरपार ग्राम के निवासी 54 वर्षीय शशांक मणि त्रिपाठी पूर्व सांसद श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी के पुत्र हैं। रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी देवरिया से 1996 और 1999 में भाजपा के सांसद रह चुके हैं।

सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी भाजपा के टिकट पर सांसद चुने गए थे। उन्हें देवरिया से भाजपा का पहला सांसद होने का गौरव मिला था। आईआईटी दिल्ली से बीटेक और आईएमडी लुसान से एमबीए की पढ़ाई पूरी करने के बाद शशांक मणि त्रिपाठी नें अपने पिता श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी और दादा सुरति नारायण मणि त्रिपाठी की विरासत को संभालते हुए सार्वजनिक जीवन में कदम रखा। उनके दादा सुरति नारायण मणि त्रिपाठी एक लोकप्रिय आईएएस अधिकारी रहे।

वर्ष 2008 में शशांक मणि त्रिपाठी नें जागृति यात्रा की शुरूआत की। आगे चलकर अपने गांव बरपार में जागृति उद्यम केंद्र पूर्वांचल की नींव रखी। उन्होंने बैतालपुर में कॉल सेंटर की स्थापना किया,उनकी संस्था जागृति देवरिया, कुशीनगर, गोरखपुर, महाराजगंज समेत पूर्वांचल के कई जिलों में उद्यम को बढ़ावा देने का कार्य कर रही है। इनकी तीन पुस्तकें भी मिडिल ऑफ डॉयमंड इंडिया,भारत एक स्वर्णिम यात्रा व इंडिया प्रकाशित हो चुकी है। शशांक मणि त्रिपाठी वर्ष 2004 से भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए थे।

error: Content is protected !!