अजीत पार्थ न्यूज
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर नें कहा है कि 2022 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं जयवीर सिंह नें सुभासपा के कोटे में जो चौदह सीटें दी थीं, उसमें सुभासपा के मात्र तीन लोग थे बाकी ग्यारह सीटों पर दबाव बनाकर उन लोगों नें समाजवादी पार्टी से जुड़े हुए कार्यकर्ताओं को सुभासपा के चुनाव चिन्ह पर विधानसभा चुनाव लड़वाया था, उसमें से जो लोग चुनाव जीत गए वह लोग कहने को तो सुभासपा कोटे के विधायक तो हैं लेकिन वह लोग समाजवादी पार्टी के लिए आज भी काम करते हैं।
ओम प्रकाश राजभर नें पेपर लीक माफिया और हिस्ट्रीशीटर विधायक बेदी राम से पल्ला झाड़ लिया है। राजभर का कहना है कि बेदीराम समाजवादी पार्टी की तरफ से भेजे हुए थे।सिंबल हमारा था लेकिन प्रत्याशी सपा ने तय किया था। हालांकि बेदीराम राजभर की ही पार्टी से वह अधिकृत विधायक है। लेकिन अब राजभर उनसे किनारा कस रहे हैं।
राजभर नें कहा हमारे विधायक दूधराम, जगदीश नारायण राय और अब्बास अंसारी यह सब सपा के लोग हैं। उल्लेखनीय है कि राजभर का साथ उनकी ही पार्टी के कई विधायक छोड़ चुके हैं।