अजीत पार्थ न्यूज बस्ती
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में शिक्षक और कर्मचारियो नें तीसरे दिन भी ऑनलाइन हाजिरी नहीं बनया। वह रजिस्टर पर हस्ताक्षर कर रहे हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नें ऑनलाइन हाजिरी न बनाने पर ‘नो वर्क, नो पे’ के आधार पर 164 कर्मचारियों का मानदेय काटने का निर्देश दिया है। उक्त मामले में जिला समन्वयक कस्तूरबा अमित मिश्रा नें बताया कि कस्तूरबा में कार्यरत कर्मियों को नोटिस जारी की गई है। ऑनलाइन उपस्थिति न लगाने पर ‘नो वर्क, नो पे’ के आधार पर उनका मानदेय काटा गया है।
जनपद में तेरह की संख्या में कस्तूरबा विद्यालय संचालित हो रहे है। इन विद्यालयों में वार्डन, शिक्षक सहित कुल 170 कर्मचारी कार्यरत हैं। कर्मचारियों ने 22 जुलाई से ऑनलाइन हाजिरी न लगाने की घोषणा किया था। तीसरे दिन भी कोई कर्मचारियों नें ऑनलाइन हाजिरी नहीं लगाया है। इनमें से 164 कर्मचारी उपस्थित रहे जबकि छ: कर्मचारी अवकाश पर चल रहे हैं।