अजीत पार्थ न्यूज एजेंसी
मोहब्बत में अवरोध बन रहे उपनिरीक्षक को प्रेमी के साथ मिलकर महिला सिपाही नें ऐसा खौफनाक खेल खेला कि लोगों के रुह कांप गए।
पूरा मामला मध्य प्रदेश के राजगढ़ जनपद का है, जहां पर पुलिस उपनिरीक्षक दीपांकर गौतम की कार से कुचलकर हत्या कर दी गई। कार महिला कांस्टेबल पल्लवी सोलंकी की थी। वारदात को अंजाम देने के बाद पल्लवी और उसका साथी करण ठाकुर देहात थाना पहुंचे। सूत्रों के मुताबिक, यहां दोनों ने कहा कि सड़क पर कार से एक्सीडेंट हो गया है।
उक्त घटना का पता लगने पर मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा और एडिशनल एसपी आलोक शर्मा ब्यावरा पहुंचे। उन्होंने थाना प्रभारी कार्यालय में महिला कांस्टेबल से देर रात तक पूछताछ की तो हत्या की वजह त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग के रूप में सामने आया। हालांकि, अभी पुलिस इस बारे में कुछ भी बताने से इंकार कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ब्यावरा शहर के आगरा-मुंबई राजमार्ग पर मंगलवार के दिन इस वारदात को अंजाम दिया गया। पचोर थाने में पदस्थ महिला कांस्टेबल पल्लवी सोलंकी की कार नें बाइक सवार उपनिरीक्षक दीपांकर गौतम को सीधी टक्कर मार दिया था। उक्त हादसे में उपनिरीक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जबकि कार में बैठी महिला कांस्टेबल पल्लवी को आंख में चोट आई थी।
घायल एसआई को ब्यावर के सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद अति गंभीर हालत में एक कार की मदद से भोपाल रेफर किया गया। हालांकि, रास्ते में कुरावर श्यामपुर के बीच एसआई ने दम तोड़ दिया।
मामला संदिग्ध लगने के बाद राजगढ़ के पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा और एएसपी आलोक कुमार शर्मा ब्यावरा पहुंचे। हादसे के वक्त कार में मौजूद पचोर थाने की महिला कांस्टेबल और उसके साथी से भी गहन पूछताछ की गई।
सूत्रों ने बताया है कि महिला कांस्टेबल और उसके साथी नें एसआई की हत्या करने का आरोप स्वीकार कर लिया है। मामला प्रेम त्रिकोण से जुड़ा बताया जा रहा है। फिलहाल मामला दर्ज कर पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है। मृतक उपनिरीक्षक कुछ दिन पूर्व प्रेम विवाह किया था। पल्लवी सोलंकी और करण ठाकुर में कुछ दिनों तक संबंध विच्छेद के बाद मृतक उपनिरीक्षक पल्लवी पर डोरे डाल रहे थे।