अजीत पार्थ न्यूज एजेंसी
वालीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा से जुड़ी एक दुखद खबर प्रकाश में आया है। दरअसल अभिनेत्री के पिता नें इस दुनिया को अलविदा कह दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मलाइका अरोड़ा के पिता ने बांद्रा में अपने घर की तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर लिया है। उक्त घटना सुबह करीब 9 बजे की बताई जा रही है। वहीं इस खबर के बाद मलाइका अरोड़ा पुणे से मुंबई के लिए रवाना हो गई है। फिलहाल अभिनेत्री के पिता के शव को बाबा अस्पताल में रखा गया है। मलाइका के पिता अनिल अरोड़ा काफी समय से बीमार चल रहे थे। संभवतः उन्होंने इसी कारण से आत्म हत्या किया होगा, फिलहाल मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं प्राप्त हुआ है। क्राइम ब्रांच की पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।