अजीत पार्थ न्यूज एजेंसी
पारिवारिक कलह के कारण महिला आरक्षी से बेसिक शिक्षा विभाग में अध्यापिका पद पर कार्यरत युवती नें फांसी के फंदे पर लटक कर जान दे दिया। मृतका का पति भी पुलिस विभाग में कांस्टेबल के पद पर तैनात है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सहारनपुर जनपद के प्राथमिक विद्यालय में तैनात अध्यापिका सोनिका नें फांसी के फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। महिला शिक्षिका का पति दलवीर देवबंद के रहने वाला है और वर्तमान समय में एटा जनपद में पुलिस कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात है।
मृतका शिक्षिका सोनिका मूलरूप से बागपत जिले की निवासी है। शिक्षिका की नौकरी से पूर्व वह उत्तर प्रदेश पुलिस में महिला सिपाही के पद पर कार्य कर चुकी थी। दोनों का विवाह करीब 8 माह पूर्व हुआ था। उक्त दंपति सदर बाजार थाना क्षेत्र के विनोद विहार कॉलोनी में किराए के मकान में रहते थे। मृतका का पति दलबीर छुट्टी पर आया हुआ था, किसी बात पर हुए विवाद के बाद पति घर से बाहर गया तो पत्नी नें फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।