अजीत पार्थ न्यूज एजेंसी
अरविंद केजरीवाल के जेल से छूटने के बाद दिल्ली प्रदेश के मुख्यमंत्री बदलने की कवायद शुरू हो गई थी। मंगलवार को हुए विधायक दल की बैठक में आखिरकार आतिशी मार्लेना को दिल्ली की मुख्यमंत्री के लिए विधायकों नें चयनित कर लिया। इसी सप्ताह ही उनको शपथ दिलाया जा सकता है। आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता गोपाल राय के मुताबिक विधायक दल की आम सहमति पर आतिशी को मुख्यमंत्री पद के लिए नाम फाइनल किया गया है। उल्लेखनीय पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल के नाम पर भी बैठक में चर्चा हुआ, लेकिन आम सहमति नहीं बन पाई।
अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के जेल चले जाने के कारण आम आदमी पार्टी में उहापोह की स्थिति बनी हुई थी, लेकिन आतिशी नें उसे बखूबी संभाला था।
आतिशी दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर विजय कुमार सिंह की पुत्री हैं और वह साल 2013 में आम आदमी पार्टी के संपर्क में आई थी। वह विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से जुड़ी हुई है और सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में जानी जाती हैं। वह दिल्ली के कालका जी से विधायक हैं और वर्तमान समय में शिक्षा मंत्री पद पर कार्यरत हैं।