अजीत पार्थ न्यूज बस्ती
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिरूद्ध त्रिपाठी को संगठन का महामंत्री मनोनीत किया गया है। इसके संबंध में संगठन के प्रदेश संरक्षक एवं शिक्षक विधायक राज बहादुर सिंह चंदेल की सहमति पर प्रदेश अध्यक्ष चेत नारायण सिंह नें पत्र जारी कर दिया है। श्री त्रिपाठी के मनोनयन पर प्रदेश उपाध्यक्ष मारकंडेय सिंह, प्रदेश मंत्री संजय द्विवेदी, मंडल अध्यक्ष गुलाब चंद्र मौर्य, मंडल मंत्री अरुण कुमार मिश्रा, जिलाध्यक्ष बस्ती अजय प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष संतकबीरनगर महेश राम, मंत्री गिरिजा नंद यादव, सिद्धार्थनगर मंत्री राम विलास चौधरी नें बधाई दिया है।