गोरखनाथ मंदिर में आया दुर्लभ पुंगनूर नस्ल के गाय का जोड़ा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नें जोड़े को खूब दुलारा

अजीत पार्थ न्यूज एजेंसी

गोरखनाथ मंदिर के लिए शुक्रवार का दिन काफी विशेष रहा, जब यहां के गौशाले में पुंगनूर प्रजाति के दुर्लभ बछड़े एवं बछिया के जोड़े को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नें खूब सहलाया और चारा खिलाते हुए बछड़े-बछिया की जोड़ी से बात करते हुए कहा कि अरे रे रे..आप लोगों को माई की खूब याद आ रही होगी। इस दौरान वह भावुक होते हुए जोड़ों के साथ खूब लाड़ लड़ाया।

उल्लेखनीय है कि गोरखनाथ मंदिर प्रशासन नें आंध्र प्रदेश से दुर्लभ पुंगनूर प्रजाति के गाय के जोड़े को मंगवाया है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री गोरखपुर प्रवास पर थे, इस दौरान उन्होंने जोड़ो के बारे में विस्तार से जानकारी लिया।

अभी कुछ दिन पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिल्ली स्थित आवास पर पुंगनूर प्रजाति की गाय नें बच्चा दिया है, जिसको खेलाते हुए प्रधानमंत्री की फोटो विश्व मीडिया में काफी वायरल हुई थी।

पुंगनूर प्रजाति के गाय के बारे में विशेष जानकारी –

पुंगनूर एक दुर्लभ प्रजाति की गाय है, जिसका इतिहास भारत के दक्षिणी भाग आंध्र प्रदेश से जुड़ा हुआ है। इस गाय का नाम आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले के शहर पुंगनूर पर ही रखा गया है। पुंगनूर गाय सफेद और हल्के भूरे रंग की होती है। जिनका माथा काफी चौड़ा और सींग छोटे होते हैं। पुंगनूर गाय की औसत ऊंचाई महज 70 से 90 सेंटीमीटर ही होती है। वहीं पुंगनूर गाय का अधिकतम वजन 150 से 200 किलोग्राम तक हो सकता है। पुंगनूर की पूंछ लंबी होती है और जमीन तक जाती है। वहीं पुंगनूर के कान बाहर और पीछे की तरफ खड़े रहते हैं। इनकी कमर के हिस्से में एक छोटा सा कर्व भी देखने को मिलता है।

error: Content is protected !!