∆∆•• बीस वर्षीया बेटी को घर पर छोड़ा,सात साल के बेटे को ले गई साथ,पति नें जताया हत्या की आशंका
अजीत पार्थ न्यूज एजेंसी
जनपद संत रविदास नगर भदोही में एक ऐसा मामला प्रकाश में आया है कि लोग दांतों तले उंगली दबाने को मजबूर हो गए हैं। ताजा मामले के अनुसार भारतीय जनता पार्टी की तरफ से नगर पंचायत के चेयरमैन पद का चुनाव लड़ चुकी एक भाजपा नेत्री अपने ही घर पर किराए पर रहने वाले सिपाही के साथ फरार हो गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भाजपा नेत्री के दो बच्चे हैं। जिसमें एक बीस वर्षीया पुत्री और दूसरा सात साल का पुत्र है। पुत्र को भी भाजपा नेत्री अपने साथ ले गई है। सूचना के अनुसार फरार महिला का पति भी भाजपा के नेता हैं। पति की शिकायत पर पुलिस नें मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दिया है।
गोपीगंज नगर क्षेत्र के भाजपा नेता नें पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि लगभग एक वर्ष पूर्व प गोंडा निवासी सिपाही विनय तिवारी उर्फ राज तिवारी उनके घर में किराए पर रहता था। उसी दौरान उनकी पत्नी को सिपाही नें अपने जाल में फंसा लिया और पत्नी की कुछ गलत तस्वीरें और फोटो खींचकर ब्लैकमेल करने लगा। साथ ही धमकी देकर कहा कि अगर मुंह खोला तो तुम सबको फंसा देंगे। इसकी जानकारी हुई तो किरायेदार सिपाही को अपने घर से निकाल दिया था।
इधर अपनी पत्नी को भी बहुत समझाने-बुझाने का प्रयास किया, लेकिन उसमें कोई सुधार नहीं आया। सिपाही को घर से निकालने के बाद वह हम लोगों से रंजिश रखने लगा और षडयंत्र रचने लगा। उसी रंजिश में विगत 28 अगस्त को उसनें मेरी पत्नी को बहकाया और वह उसके साथ चली गई। उस समय घर में कोई नहीं था। इसका फायदा उठाते हुए पत्नी नें जाते समय घर से लगभग दो करोड़ का जेवर और घर में रखे हुए चार लाख रुपये नकद तथा अन्य सामान भी गाड़ी में लादकर ले गई, साथ मेरे सात साल के बेटे को भी अपने साथ ले गई है।
हमलोगों नें दोनों को खोजने का बहुत प्रयास किया, लेकिन पता नहीं चल सका। भाजपा नेता नें यह भी कहा कि मेरी पत्नी की उम्र 45 साल और सिपाही विनय तिवारी की उम्र करीब 30 वर्ष है। दोनों के उम्र में कोई मेल नहीं है। सिपाही विनय तिवारी केवल पैसे के खातिर मेरी पत्नी को ब्लैकमेल करके पैसे लेते रहा और अब पैसों के खातिर पत्नी और बच्चे को लेकर गायब हो गया है।
अंदेशा है कि वह सारे पैसे लूटकर पत्नी और बच्चे की हत्या कर देगा। भाजपा नेता नें यह भी आरोप लगाया कि इस पूरे घटना में यहां के कुछ स्थानीय लोग मिले हुए हैं। इससे पूर्व जब सिपाही विनय तिवारी किराए पर रहता था तो घर में कई बार गलत काम करते हुए पकड़ा गया था। इसकी सूचना थाने में भी दिया था, लेकिन थाने की मदद से ही बाहर निकल गया था।