अराजक तत्वों नें अम्बेडकर प्रतिमा तोड़ा, ग्रामीणों नें लगाया जाम

∆∆••नई प्रतिमा लगाने के आश्वासन पर खत्म हुआ प्रदर्शन

अजीत पार्थ न्यूज बनकटी बस्ती

जनपद के मुंडेरवा थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत अहिरौली के पक्कवा बाजार तिराहे पर लगी भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को अराजक तत्वों द्वारा खंडित कर देने से नाराज ग्रामीणों नें गुरुवार की सुबह अहिरौली पक्कवा बाजार मार्ग को जाम कर दिया।

सूचना पर मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार वीर बहादुर सिंह व थानाध्यक्ष मुंडेरवा नें स्थिति सम्हालने का प्रयास किया। ग्रामीणों नें आरोप लगाया कि अराजक तत्वों द्वारा यह चौथी बार कृत्य किया गया है, वह लोग बार-बार प्रतिमा को तोड़ दे रहे हैं। स्थानीय लोगों नें बताया कि जिस स्थान पर प्रतिमा लगी हुई है, वह अभिलेख में अंबेडकर पार्क के नाम से 12 एयर रकबे के रूप में दर्ज है।‌ग्रामीणों नें मांग किया कि मौके पर नई प्रतिमा लगाने के साथ बाउंड्री वॉल लगवाने की भी व्यवस्था की जाए, साथ ही आरोपियों के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाए।

इस दौरान नायब तहसीलदार नें बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है, साथ ही अतिशीघ्र नई प्रतिमा लगवा दिया जाएगा, इसके बाद ग्रामीणों नें प्रदर्शन एवं चक्का जाम समाप्त किया।

error: Content is protected !!