शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को पुलिस नें किया गिरफ्तार

अजीत पार्थ न्यूज बस्ती

जनपद के लालगंज थाना अंतर्गत एक ग्राम निवासी महिला के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले युवक को पुलिस नें गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त मामले स्थानीय थाने में मुकदमा अपराध संख्या 266/2024 धारा 376 (2) (एन), 504, 506 में अभियुक्त शाह मोहम्मद पुत्र यार मोहम्मद निवासी ग्राम ठकुरापार, थाना लालगंज, बस्ती को शुक्रवार की सुबह करीब पौने ग्यारह बजे महादेवा से लालगंज जाने वाले मार्ग पर ग्राम सोहिला के पास से थानाध्यक्ष लालगंज सुनील कुमार गौड़ के नेतृत्व में गिरफ्तार किया गया है।

इस दौरान चौकी प्रभारी महादेवा अवनीश कुमार सिंह, मुख्य आरक्षी अशोक कुमार, कांस्टेबल आकाशदीप मौजूद रहे।

error: Content is protected !!