अजीत पार्थ न्यूज एजेंसी
एक वकील इलाहाबाद हाईकोर्ट में दस साल वकालत करने के बाद हरिद्वार स्थित एक आश्रम में साधू बनकर रहने लगा, धीरे-धीरे उसनें एक आश्रम के साध्वी से नजदीकियां बढ़ा लिया और फिर दोनों में शारीरिक संबंध बन गए। मौका देखकर वकील अशोक कुमार वर्मा नें साध्वी के साथ अंतरंग संबंधों का वीडियो बना लिया।
वकील अशोक कुमार वर्मा नें ऐसा ताना-बाना बुना कि वह साध्वी के स्थान पर बैठकर करोड़ो का आश्रम कब्जाना चाहता था। साध्वी को इसकी भनक लगी तो उसनें अशोक को ट्रस्ट से बाहर निकाल दिया। इससे खार खाए आरोपी वकील अशोक कुमार वर्मा नें साध्वी के साथ के अंतरंग वीडियो को वायरल कर दिया। इस बारे में साध्वी नें पुलिस से शिकायत किया तो हरिद्वार पुलिस नें आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।