अजीत पार्थ न्यूज बस्ती
जनपद के कप्तानगंज थाना अंतर्गत सेंठा ग्राम में हुए लोमहर्षक हत्याकांड में नामजद दो महिला अभियुक्तों को शनिवार को कप्तानगंज पुलिस नें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
उल्लेखनीय है कि सेंठा ग्राम निवासी 56 वर्षीया गोदावरी देवी पत्नी अवधेश उपाध्याय एवं सौम्या 24 पुत्री अवधेश उपाध्याय को जलाकर मार डाला गया था। उक्त मामले में मृतका की पुत्री सरिता की तहरीर पर कुल आठ नामजद एवं दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 215/ 24 धारा 103(2), 238, 326 (जी), 3 (5), 61(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत दर्ज किया गया था। तहरीर में कमलेश कुमार पुत्र स्व.राम मिलन उपाध्याय, करुणाकर उर्फ लल्लन पुत्र अवधेश उपाध्याय, कौशल चंद्र पुत्र कमलेश, राजन उर्फ राजेश पुत्र अवधेश उपाध्याय, शांति देवी पत्नी कमलेश, शिल्पा पत्नी राजन उर्फ राजेश, रंजना पत्नी कौशल चंद्र तथा दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया था।
जिसमें शनिवार को पुलिस नें शिल्पा उपाध्याय पत्नी राजेश उर्फ राजन उपाध्याय निवासी सेंठा, थाना कप्तानगंज, जनपद बस्ती, हाल मुकाम ग्राम जोकहा, थाना पैकोलिया, बस्ती एवं शांति देवी पत्नी कमलेश उपाध्याय उर्फ बिलोधर निवासी ग्राम सेंठा, थाना कप्तानगंज, जनपद बस्ती को गिरफ्तार किया है।
उक्त मामले में थानाध्यक्ष दीपक कुमार दुबे के अनुसार शीघ्र ही अन्य अभियुक्तों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गिरफ्तारी के दौरान निरीक्षक राजेश विश्वकर्मा, उपनिरीक्षक सुरेश कुमार कुशवाहा, रामाज्ञा यादव, कांस्टेबल यशवंत यादव, काशी कुमार, महिला कांस्टेबल पूजा यादव व शिल्पा रावत मौजूद रहे।