अजीत पार्थ न्यूज एजेंसी
संभल हिंसा में पुलिस कार्रवाई का समर्थन करना एक महिला को भारी पड़ गया। मुरादाबाद जनपद के कटघर थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला निदा जावेद नें संभल हिंसा में पुलिस का समर्थन किया तो उसके पति एजाजुल आब्दीन नें तीन तलाक देकर रिश्ता समाप्त कर लिया। पीड़िता नें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
पीड़ित निदा जावेद के अनुसार साल 2012 में उसका निकाह कटघर क्षेत्र में रहने वाले युवक एजाजुल आब्दीन के साथ हुआ था। जिससे महिला को तीन बच्चे हैं। महिला का कहना है कि 2021 में पहले पति से उसका तलाक हो गया था। इसी मोहल्ले में रहने वाली एक महिला के संपर्क से वह आया था।
उसनें महिला को गुरुग्राम बुला लिया और वहां निकाह करने का झांसा देकर दुष्कर्म किया। पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए आरोपी नें 17 दिसंबर 2021 में महिला से निकाह कर लिया। महिला आरोपी के साथ रहने लगी उसके बाद आरोपी दहेज के लिए उसे परेशान करने लगा।
महिला का आरोप है कि आरोपी नें उसकी बेटी के साथ भी छेड़खानी किया। महिला के अनुसार उसके जेठ नें भी उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश किया था। 31 अक्तूबर को पति नें उसे साथ रखने से इन्कार कर दिया। महिला कहना है कि चार दिसंबर को वह पति के ऑफिस गई हुई थी।
ऑफिस से कुछ ही दूरी पर खड़ी वह यूट्यूब पर संभल बवाल की वीडियो देख रही थी। जिसमें लोग पुलिस पर पथराव कर रहे थे। इसी दौरान पति आ गया और उसने महिला पर दबाव बनाया कि वह वीडियो क्यों देख रही है और महिला को पति नें काफिर कहा।
इस पर महिला बोली कि अगर पुलिस पर कोई पथराव करेगा तो पुलिस को भी अधिकार है कि वह अपनी रक्षा के लिए कार्रवाई कर सकती है। इसके बाद पति भड़क गया और उसनें महिला को तीन तलाक दे दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल नें कटघर थाना प्रभारी को मामले की जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।