अजीत पार्थ न्यूज संवाददाता छावनी, बस्ती
जनपद के छावनी थाना क्षेत्र में एक मजदूर की निर्माण कार्य के दौरान टूटे छज्जे के नीचे दबकर मौत हो गई है। उक्त घटना सोमवार की दोपहर करीब ढ़ाई बजे माझिल गांव गांव की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटना के बाद ग्रामीण घायल मजदूर को लेकर छावनी के राम जानकी मार्ग स्थित एक निजी चिकित्सालय ले गए,जहां पर चिकित्सक नें उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष छावनी भानु प्रताप सिंह के अनुसार घटना की जानकारी उन्हें नहीं मिली है।
सूचना के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के माझिलगांव में हुए उक्त हादसे में मोल्हू 48 पुत्र राम सुधी निवासी ग्राम ककरा,थाना परशुरामपुर, जनपद बस्ती की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक मोल्हू अपनी ससुराल छावनी थाना क्षेत्र के शिवपुर में कई वर्षों से निवास कर रहे थे। बताया जा रहा कि माझिलगांव निवासी प्रदीप वर्मा के बरामदे का टीन शेड हटाकर निर्माण कार्य हो रहा है। रविवार की दोपहर अचानक छज्जा गिर गया। छज्जे के नीचे मोल्हू दब गया था। मौके पर जुटे ग्रामीणों नें मजदूर को निकलकर एंबुलेंस से हॉस्पिटल पहुंचाया। ग्रामीणों के अनुसार मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी।