अजीत पार्थ न्यूज बस्ती
श्री राम बदन चिकित्सा सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन आदर्श ग्राम पंचायत ओड़वारा, विकास खंड सांऊघाट में किया गया। उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना और समाज में उनकी भूमिका को रेखांकित करना था।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे श्री राम बदन चिकित्सा सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. शैलेन्द्र त्रिपाठी, श्योर चेंज कार्यक्रम की सलाहकार व कम्युनिटी मोबाइलाइजर सुमन मिश्रा, बुक कीपर मालती, कृषि सखी तारामती, स्वास्थ्य सखी इंद्रावती, श्योर चेंज कार्यक्रम की बहन सरिता देवी, लीडर गीता देवी और सरिता। इन सभी ने अपने विचार साझा किए और महिलाओं के उत्थान व सामाजिक विकास में उनकी महत्वपूर्ण भागीदारी पर प्रकाश डाला।
डॉ.शैलेन्द्र त्रिपाठी नें अपने संबोधन में कहा कि महिलाएं समाज की रीढ़ हैं और उनके बिना प्रगति की कल्पना अधूरी है। उन्होंने ट्रस्ट द्वारा चलाई जा रही विभिन्न स्वास्थ्य और सशक्तिकरण योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दिया। सुमन मिश्रा ने श्योर चेंज कार्यक्रम के तहत महिलाओं के लिए किए जा रहे प्रयासों पर चर्चा की, जबकि अन्य वक्ताओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के सामने आने वाली चुनौतियों और उनके समाधान पर जोर दिया।
कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए और समाज में समानता, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक बेहतर पहुंच की आवश्यकता पर बल दिया। यह आयोजन न केवल महिलाओं के सम्मान का प्रतीक बना, बल्कि सामुदायिक एकजुटता और जागरूकता का भी संदेश दे गया।
श्री राम बदन चिकित्सा सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने भविष्य में भी इस तरह के आयोजनों के माध्यम से महिलाओं के कल्याण और सशक्तिकरण के लिए कार्य करने की प्रतिबद्धता दोहराई।