अजीत पार्थ न्यूज बस्ती
जनपद के पैकौलिया थाना अंतर्गत करनपुर सेंगर ग्राम निवासी होनहार युवक सीमान्त सिंह पुत्र अशोक सिंह का चयन असिस्टेंट कमांडेंट पद पर हुआ है। यूपीएससी (सीएपीएफ) की परीक्षा दिल्ली बोर्ड के द्वारा 2024 में करायी गई थी। उक्त परीक्षा का परिणाम शुक्रवार की शाम को घोषित किया गया। आल ओवर इंडिया में उक्त प्रतिभावान युवक को 66 वां रैंक प्राप्त हुआ है। इनकी प्रारम्भिक शिक्षा से लेकर इण्टरमीडिएट तक की पढ़ाई सेंट बेसिल स्कूल बस्ती और उसके बाद ग्रेजुएशन दिल्ली एवं पोस्टग्रेजुएट की शिक्षा लखनऊ से हासिल किया गया है। सीमांत सिंह के पिता अशोक सिंह उत्तर प्रदेश पुलिस में उपनिरीक्षक के पद पर तैनात हैं, जबकि मां कल्पना सिंह गृहणी हैं। सीमान्त सिंह की दो बहनें भी उच्च शिक्षित होने के साथ बीएड और टेट क्वालीफाईड हैं।