इंटर कालेज के अंग्रेजी प्रवक्ता का हार्ट अटैक से हुआ निधन, शिक्षकों में शोक की लहर 

अजीत पार्थ न्यूज हर्रैया बस्ती

जनपद के हर्रैया थाना क्षेत्र के रामकुमार विक्रम सिंह इंटर कॉलेज थाना खास में अंग्रेजी के प्रवक्ता शिव शंकर मिश्र का हृदय गति रुक जाने की वजह से निधन हो गया। उनके निधन पर शिक्षकों में शोक की लहर दौड़ गई। इस दौरान विद्यालय में शोकसभा का आयोजन कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। शोक सभा में विद्यालय के संरक्षक उत्तम सिंह, निदेशक अंबरीश विक्रम सिंह, प्रधानाचार्य एवं समस्त शिक्षक, शिक्षिकाएं तथा छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

error: Content is protected !!