बभनान मे मोहर्रम पर्व पर तलवारबाजी, वीडियो इंटरनेट पर वायरल, मंदिर के समीप आपत्तिजनक खाद्य पदार्थ फेंके जाने की चर्चा से आक्रोश

बस्ती

नगर पंचायत बभनान में मोहर्रम पर्व पर एक समुदाय विशेष द्वारा तलवारबाजी करने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि उक्त वीडियो को अजीत पार्थ न्यूज पुष्टि नहीं करता है। वीडियो के कैप्सन में लिखा गया है कि गौर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत बभनान में मोहर्रम के अवसर पर कुछ असामाजिक तत्व द्वारा जुलूस के दौरान सार्वजनिक स्थान पर तलवारें लहराई गई, यह न केवल कानून व्यवस्था का उल्लंघन है, बल्कि इसमें आम नागरिकों की सुरक्षा को भी खतरा उत्पन्न हो सकता है। गौर थाने की पुलिस को इस पर सख्त कार्यवाही करनी चाहिए ।सार्वजनिक स्थान पर हथियार लहराना चाहे किसी का पर्व या धार्मिक अवसर हो इस तरह की गतिविधियां में लिप्त पाए गए व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। किसी समुदाय की धार्मिक भावना का सम्मान करते हुए कानून व्यवस्था को भंग करने वालों को बक्शा नहीं जाना चाहिए। इसके अलावा एक दूसरी घटना में बभनान के चूड़ा मंडी में स्थित शिव मंदिर के समीप जुलूस के दौरान आपत्तिजनक खाद्य पदार्थ रखें जाने की चर्चा है । इस संबंध में सीओ हर्रैया संजय सिंह नें कहा कि तलवारबाजी करने वाले लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा। वही मंदिर के समीप रखे गए आपत्तिजनक खाद्य पदार्थ के मामले में बताया कि यह मामला स्पष्ट रूप से सामने नहीं आया है फिलहाल कैमरो को खंगाला जाएगा, यदि ऐसी पुष्टि हुई तो आरोपियों की विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!