अजीत पार्थ न्यूज बस्ती
जनपद के दुबौलिया थाना अंतर्गत धर्मूपुर नैपुरवा ग्राम में बुधवार की सुबह करीब आठ बजे संदिग्ध परिस्थिति में एक युवक का शव घर के पीछे स्थित पेड़ के सहारे फांसी के फंदे पर लटका हुआ प्राप्त हुआ। उक्त घटना जंगल की आग के तरह पूरे गांव में फैल गई और मौके पर बड़ी संख्या ग्रामीण जमा हो गए। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त ग्राम निवासी शाहिद 18 पुत्र मोहम्मद अकरम का शव पेड़ पर लटकते हुए देख परिजनों में कोहराम मच गया। युवक नें किन परिस्थितियों में फांसी लगाकर जान दिया है इसकी जानकारी नहीं हो पाई है। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।


